हरियाणा में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?

(A) एक राष्ट्रीय उद्यान
(B) दो राष्ट्रीय उद्यान
(C) पांच राष्ट्रीय उद्यान
(D) सात राष्ट्रीय उद्यान

Answer : एक राष्ट्रीय उद्यान

Explanation : हरियाणा में केवल एक कलेसर राष्ट्रीय उद्यान है। कलेसर नेशनल पार्क हरियाणा के यमुना नगर जिले में स्थित है और इसकी सीमा तीन राज्यों हिमाचल, उत्तरांचल और उत्तरप्रदेश से लगी हुई है। 8 दिसंबर 2003 को पार्क का क्षेत्र 11570 एकड़ होने पर इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसी के नज़दीक ही कलेसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी है। कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में सांभर, गोरल, हिरण, नीलगाय और नीलबैल आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसके जंगलों में बंदरों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। मांसाहारी जानवरों में यहां तेंदुएं और बाघ के अलावा किंग कोबरा, मॉनिटर छिपकली, घोरल, अजगर निवास करते हैं। जैव विविधता की वजह से ही यहां औषधीय पौधों की कई सारी प्रजातियां मौजूद हैं। हरियाणा में कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 3.58% भाग वनाच्छादित है। राज्य के बबूल, नीम, खैर, भारतीय रोजवुड, जावा पल्म तथा कांटेदार झाड़ियां पाई जाती हैं। यहां की जलवायु में गर्मी के दिनों में अत्यधिक गर्मी एवं सर्दियों के दिनों में अधिक सर्दी पड़ती है। यहां वर्षा का असमान वितरण पाया जाता है। शिवालिक पहाड़ी क्षेत्र में जहां वर्षा की मात्रा अधिक पाई जाती है, वहीं अरावली पहाड़ी क्षेत्र वाली जगहों में निम्न वर्षा की मात्रा पाई जाती है अर्थात् यह क्षेत्र सूखा रहता है।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी हरियाणा हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Me Kitne Rashtriya Udhyan Hai