हरियाणा में कौन क्या है 2023 करंट अफेयर्स

haryana cabinet 2023

हरियाणा में वर्तमान मेें कौन क्या है – हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद 14 नवंबर, 2019 को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। हरियाणा कैबिनेट में छह कैबिनेट तथा चार राज्य मंत्रियों को स्थान दिया गया है।
इन मंत्रियों को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चण्डीगढ़ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 8 मंत्रि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा 1-1 मन्त्री जननायक जनता पार्टी (JJP) तथा निर्दलीय है।

मनोहर लाल खट्टर (मुख्यमंत्री) : वित्त, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, पब्लिक हेल्थ, इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्स, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इनफार्मेशन, पब्लिक रिलेशंस एंड लैंग्वेज, हाउसिंग, प्लानिंग, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज, आर्किटेक्चर, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन मंत्रालय समेत वो सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए
दुष्यंत चौटाला (उप-मुख्यमंत्री) : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी और कर, विकास एवं पंचायतें, उद्योग और वाणिज्य, सार्वजनिक निर्माण, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, श्रम एवं रोजगार, नागर विमानन, पुनर्वास, समेकन

कैबिनेट मंत्री : विभाग
अनिल विज : गृह, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, तकनीकि शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकि
कंवर पाल गुर्जर : शिक्षा, वन, पर्यटन, संसदीय कार्य
मूल चंद्र शर्मा : परिवहन, खनन, कौशल विकास, कला एवं संस्कृति
रणजीत सिंह : ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, जेल
जेपी दलाल : कृषि एवं किसान विकास, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, कानून एवं न्याय
बनवारी लाल : सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण

राज्य मंत्री
ओमप्रकाश यादव (स्वतंत्र प्रभार) : समाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण
श्रीमति कमलेश ढांडा : महिला और बाल विकास, अभिलेखागार
अनूप धानक : पुरातत्व और संग्रहालय(स्वतंत्र प्रभार), श्रम एवं रोजगार
संदीप सिंह : प्रकाशन एवं मुद्रण

पार्टी के आधार पर मंत्रियों की संख्या
भाजपा: अनिल विज (कैबिनेट मंत्री), कंवर पाल गुर्जर (कैबिनेट मंत्री), मूलचंद शर्मा (कैबिनेट मंत्री), जेपी दलाल (कैबिनेट मंत्री), बनवारी लाल (कैबिनेट मंत्री), ओम प्रकाश यादव (राज्यमंत्री), श्रीमती कमलेश ढांडा (राज्य मंत्री), संदीप सिंह (राज्यमंत्री)।
जजपा: अनूप धानक (राज्यमंत्री)।, निर्दलीय: रणजीत सिंह (कैबिनेट मंत्री)।

बता दे कि मंत्रिमंडल के सदस्यों की औसत आयु 56.7 वर्ष है, 31 साल के दुष्यंत चौटाला सबसे युवा मंत्री व 73 वर्ष के रंजीत सिंह सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं, वे रिश्ते में दुष्यंत के दादा लगते हैं। वहीं कैबिनेट की औसत संपत्ति 17.42 करोड़ रूपये है। 76.75 करोड़ संपत्ति वाले जेपी दलाल सबसे अमीर व 1.17 करोड़ संपत्ति वाले अनिल विज, कैबिनेट में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं।

कैबिनेट के मंत्रियों की साक्षरता में दुष्यंत चौटाला सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं, उन्होंने पत्रकारिता में पीजी किया है। मूलचंद शर्मा पोस्ट ग्रैजुएट हैं, कमलेश ढांडा और कंवर पाल गुर्जर 12वीं पास हैं, मुख्यमंत्री खट्टर समेत बाकी सात मंत्री ग्रेजुएट हैं।

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Haryana Me Kon Kya Hai