हरियाणा राज्य महिला आयोग की स्थापना कब हुई?

(A) 12 फरवरी, 2012
(B) 20 दिसंबर, 1999
(C) 02 दिसंबर, 1998
(D) 11 जनवरी, 2000

Answer : 20 दिसंबर, 1999

Explanation : हरियाणा राज्य महिला आयोग की स्थापना 20 दिसंबर, 1999 को हुई। यह एक परामर्शकारी संस्था है जिसमें एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा चार अन्य गैर-सरकारी सदस्य होते हैं, जिनकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। हरियाणा महिला आयोग का मुख्यालय पंचकुला में स्थित है। इस आयोग का अध्यक्ष महिला को ही नियुक्त किया जा सकता है, साथ ही आयोग के आधे से अधिक सदस्यों का महिला होना अनिवार्य है। हरियाणा राज्य महिला आयोग के सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष होता है। हरियाणा महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, महिला कल्याण कार्यक्रम पर निगरानी, पुलिस थाना, महिला जेल, सुधार गृह के निरीक्षण आदि में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Rajya Mahila Aayog Ki Sthapna Kab Hui