हाथ धोने के फायदों की खोज किसने की थी?

(A) गोल्डस्टीन
(B) थॉमसन
(C) डॉ. इग्नाज सेमेलवाइस
(D) विएन

Answer : डॉ. इग्नाज सेमेलवाइस

Explanation : हाथ धोने के फायदों की खोज डॉ. इग्नाज सेमेलवाइस ने की थी। इनका जन्म 1 जुलाई 1818 को हंगरी के बुडा (अब बुडापेस्ट के नाम से जाना जाता है) में हुआ था। उन्हें 'संक्रमण नियंत्रण के पिता' के तौर पर भी जाना जाता है। कोरोना माहमारी से बचने को लेकर आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बताई जाने वाली बात है कि अपने हाथ साफ रखें। समय-समय पर 20 से 40 सेकंड तक अच्छे से धोएं। इससे आप बैक्टीरिया और वायरस को शरीर के भीतर जाने से रोक सकते हैं। लेकिन 19वीं सदी में यह बात किसी को पता नहीं थी कि हाथ में मौजूद इन जीवाणुओं और विषाणुओं से बीमारियां फैलती हैं। तब डॉ. इग्नाज सेमेल्विस नाम के एक शख्स ने हाथ धोने के फायदों की खोज की और लगातार हो रही मौत पर रोक लगाने में सफलता हासिल की। दरअसल, 19वीं सदी के मध्य में एक ऐसा दौर आया जब एक अज्ञात बीमारी से लोग तेजी से मौत के मुंह में समा रहे थे। उस समय समाज में हाथ धोने की प्रथा नहीं थी। उस वक्त डॉ. सेमेल्विस ने प्रस्ताव रखा कि सबसे पहले डॉक्टर हाथ साफ रखना शुरू करेंगे। हाथ धोने की व्यवस्था लागू करने के बाद मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आई थी।

हाथ धोने से संबंधित तथ्य
40 लाख बच्चे हर साल दस्त के कारण संक्रमण के शिकार होते हैं।
5 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या इनमें सबसे अधिक है।
50 प्रतिशत कारण है हाथों की सफाई न होना, बच्चों की बीमारी का।
99 प्रतिशत कीटाणु निकल जाते हैं ठीक तरह से हाथ धोने से।
5 बीमारियों दस्त, इंफ्लुएंजा, जुकाम, आंखों में संक्रमण, सांस रोग की आशंका अधिक होती है बच्चों में हाथों की गंदगी से। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दें।
Tags : आविष्कार और आविष्कारक सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hath Dhone Ke Faydho Ki Khoj Kisne Ki Thi