हाथीगुम्फा अभिलेख किस शासक के विषय में जानकारी का स्त्रोत है?

(A) खारवेल
(B) अशोक
(C) हर्षवर्धन
(D) कनिष्क

Question Asked : UPPSC Combined State / Upper Subordinate Services Exam 2018

Answer : खारवेल

Explanation : हाथीगुम्फा के अभिलेख से खारवेल के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। खारवेल कंलिंग में राज करने वाले महामेघवाहन वंशका तृतीय एवं सबसे महान सम्राट था। इस शिलालेख के अनुसार यह जैन धर्म का अनुयायी था। जैन लोगों को ग्राम दान में दिए जाने का प्रथम उल्लेख हाथीगुम्फा अभिलेख से प्राप्त होता है। इस अभिलेख में दक्षिण के तीन राज्यों-चोल, चेर एवं पाण्ड्यों का उसके द्वारा पराजित किए जाने का उल्लेख है। पाण्ड्य शासक से उसने गधे से हल चलवाया था। अभिलेखों में खारवेल को 'राजर्षि' कहा गया है। हाथीगुम्फा अभिलेख पहला प्रशस्ति अभिलेख है। 'महाराज' उपाधि का प्राचीनतम उल्लेख इसी अभिलेख से प्राप्त होता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hathigumpha Abhilekh