हीमोफीलिया किस प्रकार का रोग है?

(A) धातु रोग
(B) आनुवंशिक रोग
(C) स्त्री रोग
(D) गठिया रोग

Answer : आनुवंशिक रोग

Explanation : हीमोफीलिया आनुवंशिक रोग है। इस रोग में रक्त के जमने या थक्का बनने की क्षमता समाप्त हो जाती है। इसके फलस्वरूप छोटी-मोटी साधारण चोट या नक्सीर फूटना भी भयंकर साबित होता है, क्योंकि एक बार रक्त शरीर के किसी भाग से निकलना शुरू हो जाता है तो बंद नहीं होता है। हीमोफिलिया को प्रभावित करने वाला केवल अप्रभावी (recessive) जीन होता है जो X गुणसूत्र पर स्थित होता है। चूंकि पुरुषों में केवल एक ही X गुणसूत्र होता है, इसलिए जीन अपना कार्य करने के लिए पर्याप्त होता है। इसके विपरित स्त्रियों में चूंकि दो X गुणसूत्र होते हैं, एक गुणसूत्र का दोष उस स्त्री को प्रभावित नहीं कर सकता। किन्तु ऐसी स्त्री हीमोफिलिया के जीन की वाहक (XX) हो जाती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hemophilia Kis Prakar Ka Rog Hai