ह्वेनसांग के समय सूती कपड़ों के लिए कौन सा प्रसिद्ध नगर था?
(A) वाराणसी
(B) मथुरा
(C) पाटलिपुत्र
(D) कांची
Explanation : ह्वेनसांग की भारत में यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्ध नगर वाराणसी था। चीनी यात्रा ह्वेनसांग ने हर्ष के शासन-काल में भारत की यात्रा की। इसने अपनी यात्रा 29 वर्ष की अवस्था में प्रारम्भ की। यात्रा के दौरान ताशकन्द, समरकन्द होता हुआ यह (करीब 630 में) चन्द्र की भूमि (भारत) के गांधार प्रदेश पहुंचा। गांधार पहुंचने के बाद ह्वेनसांग ने कश्मीर, पंजाब, कपिलवस्तु, वाराणसी, गया एवं कुशीनगर की यात्रा की। कन्नौज के राजा हर्ष के निमंत्राण पर वह हर्ष के राज्य में करीब आठ वर्ष रहने के पश्चात् (करीब 643 में) स्वदेश वापस लौट गया। ह्वेनसांग ने उस समय रेशम एवं सूत से निर्मित ‘कौशेय’ नामक वस्त्र का जिक्र किया है, जिसका केन्द्र वाराणसी था। इसके अतिरिक्त क्षौम, लिनन, कम्बल जैसे वस्त्रों का भी उल्लेख किया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams