हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौन है?

(A) डॉ. राजीव बिंदल
(B) जीतूभाई वाघाणी
(C) सुरेश कश्यप
(D) अमित शाह

Bhartiya Janta Party

Answer : सुरेश कश्यप

Explanation : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप है। शिमला संसदीय सीट के सांसद सुरेश कश्यप को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष 22 जुलाई 2020 को बनाया गया। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हुई। कश्यप को जहां सीएम जयराम ठाकुर का करीबी माना जाता है, वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी उनके अच्छे संबंध है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के मई 2020 में इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था। बिंदल ने कथित पीपीई घोटाला मामले में उंगलियां उठने के बाद नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कश्यप ने पिछले लोकसभा चुनाव में शिमला से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार धनी राम शांडिल को तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।

सुरेश कश्यप शिमला संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं। इनका जन्म 23 मार्च 1971, को पपलाहन जिला सिरमौर में हुआ। लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एंड कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और बीएड की डिग्री हासिल की है। सुरेश कश्यप ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) से राजनीति की शुरुआत कर आज प्रदेश अध्यक्ष का मुकाम हासिल किया। वर्ष 2005 में वह पच्छाद बीडीसी के बजगा वार्ड से सदस्य बने। फिर 2006 में बीजेपी के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इस बीच बीजेपी ने वर्ष 2007 में पहली बार उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ाया था। हालांकि हार गए थे। पार्टी ने 2009 में प्रमोशन देकर उन्हें बीजेपी एससी मोर्चा का प्रदेश महासचिव बना दिया। 2012 में विधानसभा में विधायक चुनकर आए और 2017 में दूसरी बार भाजपा से विधायक बने। 2019 में लोकसभा के लिए चुने गए।
Tags : वर्तमान अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Himachal Pradesh Bjp Adhyaksh Kaun Hai