हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

Who is the First Chief Justice of Himachal Pradesh High Court

(A) न्यायमूर्ति सूर्यकान्त
(B) न्यायमूर्ति हमीदुल्ला बेग
(C) न्यायमूर्ति गिरीश साहनी
(D) न्यायमूर्ति शेखर मंडे

Answer : न्यायमूर्ति हमीदुल्ला बेग (Justice Surya Kant)

Explanation : हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्य न्यायाधीश मिर्जा हमीदुल्ला बेग (Mirza Hameedullah Beg) थे। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश में तीन सदस्यीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना की गई। न्यायमूर्ति मिर्जा हमीदुल्ला बेग इस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना (Justice Sabina) है। इन्हें दूसरी बार हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिला है। इससे पहले वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर 25 मई, 2022 से 22 जून, 2022 तक कार्य कर चुकी हैं। बतादें कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित सात न्यायाधीशों के पद हैं। उच्च न्यायालय के मुख्य व अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति संविधान की धारा 217 के अधीन करते हैं। शेष अधिकारियों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा उच्च न्यायालय की सिफारिश पर की जाती है। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष व मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की आयु भी 62 वर्ष ही निर्धारित की गयी है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हिमाचल प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Himachal Pradesh Ke Pratham Mukhya Nyayadhish Kaun The