हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कौन है?

(A) कलराज मिश्र
(B) आचार्य देव व्रत
(C) बंडारू दत्तात्रेय
(D) उर्मिला सिंह

governors

Answer : बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya)

Explanation : वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) है। उन्होंने हिमाचल के 27वें राज्यपाल के रूप में 11 सितंबर 2019 को शपथ ग्रहण की। 72 वर्षीय दत्तात्रेय ने कलराज मिश्र का स्थान लिया, जिन्होंने 22 जुलाई को ही हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल पद की शपथ ली थी। लेकिन अब उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

दत्तात्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1998 और 1999 में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म 26 फरवरी 1947 को हैदराबाद में हुआ था और आमतौर पर दत्तन्ना कहा जाता था। वह 1991 में पहली बार सांसद बने, उसके बाद 1998, 1999 और 2014 में लोकसभा के लिए चुने गए लेकिन 2004 और 2009 में चुनाव हार गए थे। तेलंगाना से 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद आंध्र प्रदेश से बीएससी की डिग्री ले रखी है। 1989 में उन्होंने वसंता से विवाह किया था। उनके दो बच्चे पुत्र नामित वैष्णव बंडारू और बेटी विजया लक्ष्मी है।
Tags : भारत के राज्यपाल हिमाचल प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Himachal Pradesh Ke Vartaman Rajyapal Kaun Hai