हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी?

(A) चंद्रेश कुमारी
(B) शीला कौल
(C) वी एस रमादेवी
(D) उर्मिला सिंह

Answer : शीला कौल

Explanation : हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल शीला कौल थी। 100 साल के अपने लंबे जीवन में उन्होंने कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्यपाल तक का पद भार संभाला। 1995-96 तक एक साल के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल का पद संभाला था। शीला कौल का जन्म 19 फरवरी 1915 था। उनका विवाह कमला नेहरू के भाई और प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी कौशल नाथ कौल के साथ हुआ था। कौशल नाथ कौल ने लखनऊ में राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान की स्थापना की थी। शीला कौल ने आजादी की लड़ाई में एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी हिस्सा लिया था। शीला कौल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भाभी और इंदिरा गांधी की मामी थीं। 13 जून 2015 को 100 साल की आयु में गाजियाबाद में शीला कौल का निधन हो गया।
Useful for : IAS, UPSC, RRB, IBPS, SSC etc.
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Himachal Pradesh Ki Pratham Mahila Rajyapal Kaun Thi