हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला था?

(A) 1 नवंबर 1966 को
(B) 25 जनवरी 1971 को
(C) 1 नवंबर 1956 को
(D) 26 जनवरी 1970 को

Answer : 25 जनवरी 1971 को

Explanation : हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी 1971 को मिला था। जिसके बाद यह देश का 18वां राज्य बना। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लगभग 30 रियासतों को मिलाकर 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश नामक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। 1 नवंबर, 1966 को पंजाब के पुनर्गठन के समय इसके कुछ क्षेत्र इसमें मिला दिए गए। अंततः 25 जनवरी, 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। बता दे कि 31 जुलाई, 1970 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा की और इसके बाद दिसंबर, 1970 में संसद में 'स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश एक्ट 1971' पेश करके पास किया। 25 जनवरी, 1971 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला आकर रिज मैदान में भारी हिमपात के बीच हजारों हिमाचल वासियों के सम्मुख हिमाचल प्रदेश का 18वें पूर्ण राज्य के रूप में उद्घाटन किया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Himachal Pradesh Ko Purn Rajya Ka Darja Kab Mila Tha