हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौनसा है?

(A) चेल
(B) नूरपुर
(C) धर्मशाला
(D) रामपुर

Answer : धर्मशाला

Explanation : हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान धर्मशाला है। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। यह प्रदेश का सबसे आर्द्र स्थान है। हिमाचल प्रदेश की जलवायु अधिक ठंडी और स्वास्थ्यप्रद है। वर्षा की दृष्टि से इसे तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है-पहला बाहरी हिमालय, जिसमें वर्षा 150 से.मी. से 175 से.मी. तक होती है। दूसरा भीतरी हिमालय, जहां वर्षा 75 से.मी. से 100 से.मी. होती है। तीसरा भाग ऊपरी हिमालय लगभग पाँच महीने बर्फ से ढका रहता है। शिमला में 157.0 से.मी. और धर्मशाला में 297.00 से.मी. वर्षा होती है। हिमाचल प्रदेश की औसत वर्षा 160 से.मी. है।
Related Questions
Web Title : Himachal Pradesh Mein Sarvadhik Varsha Vala Sthan Kaunsa Hai