हिटलर जर्मनी का चांसलर कब बना था?

When was Hitler elected chancellor of Germany

(A) 3 जनवरी 1923
(B) 30 जनवरी 1923
(C) 30 जनवरी 1933
(D) 13 जनवरी 1939

Adolf Hitler

Answer : 30 जनवरी 1933

Explanation : हिटलर जर्मनी का चांसलर 30 जनवरी 1933 को बना था। वह इस पद पर वह 30 अप्रैल, 1945 (मृत्यु तक) तक रहा। एडोल्फ हिटलर एक प्रसिद्ध जर्मन राजनेता एवं तानाशाह थे। हिटलर का जन्‍म 20 अप्रैल 1889 को ऑस्‍ट्रिया में हुआ था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा लिंज में हुई। पिता की मौत के बाद 17 साल की उम्र में हिटलर वियना चला गया। वे सन् 1933 से सन् 1945 तक वह जर्मनी का शासक रहे। "राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी" (NSDAP) के वह नेता थे। इस पार्टी को प्राय: "नाजी पार्टी" के नाम से जाना जाता है। हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध के लिये सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध तब हुआ, जब उनके आदेश पर नात्सी सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया। फ्रांस और ब्रिटेन ने पोलैंड को सुरक्षा देने का वादा किया था और वादे के अनुसार उन दोनो ने नाज़ी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। दूसरा विश्व युद्ध की वजह से लगभग 6 करोड़ लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। 30 अप्रैल 19 ऐसा माना जाता है कि जब रूसियों ने बर्लिन पर आक्रमण किया तो हिटलर ने 30 अप्रैल, 1945 को आत्महत्या कर ली थी।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hitler Germany Ka Chancellor Kab Bana Tha