होली भाई दूज कब है 2023, 2024, 2025, 2026

Answer : 9 मार्च, 2023, बृहस्पतिवार

Explanation : होली भाई दूज वर्ष 2023 में 9 मार्च दिन बृहस्पतिवार को है। हिन्दू धर्म में होली का पर्व रंगों का एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। होली से अगले दिन यानी 9 मार्च 'भाई दूज' का त्योहार मनाया जायेगा। हिंदू कैलेंडर में दो भाई दूज हैं। एक, जो दीपावली पूजा के दो दिन बाद मनाया जाता है और दूसरा होली के बाद। इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र के ध्रुव योग में टीका लगाने का सर्वोत्तम मुहूर्त होगा। दूसरा भाई दूज का पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि यानी होली से अगले दिन मनाया जाता है। शास्त्रों में भाई दूज को भद्रात्रि द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

मान्यता ये भी है कि जो भाई इस दिन अपने बहन के घर भोजन करता है वो साल भर हर परेशानी से दूर रहता है। किसी तरह का भय उसे नहीं सताता और उसे शत्रुओं का भी डर नहीं रहता। भाई दूज के दिन को यमुना और उनके भाई यमराज से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि एक बार यमुना ने अपने भाई को अपने यहां खाने पर बुलाया था।

होली भाई दूज कब है?
भाई दूज मार्च 9, 2023, बृहस्पतिवार
भाई दूज मार्च 27, 2024, बुधवार
भाई दूज मार्च 16, 2025, रविवार
भाई दूज मार्च 5, 2026, बृहस्पतिवार
भाई दूज मार्च 24, 2027, बुधवार
भाई दूज मार्च 12, 2028, रविवार
भाई दूज मार्च 2, 2029, शुक्रवार
भाई दूज मार्च 21, 2030, बृहस्पतिवार
भाई दूज मार्च 11, 2031, मंगलवार
भाई दूज मार्च 29, 2032, सोमवार
भाई दूज मार्च 18, 2033, शुक्रवार
भाई दूज मार्च 7, 2034, मंगलवार
Tags : कब है होली
Related Questions
Web Title : Holi Bhai Dooj Kab Hai