होमरूल लीग आंदोलन किसके द्वारा शुरू किया गया?
(A) सरोजनी नायडू
(B) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(C) एनी बेसेन्ट
(D) तिलक
Answer : एनी बेसेन्ट (Annie Besant)
Explanation : होमरूल लीग आंदोलन एनी बेसेन्ट (Annie Besant) के द्वारा शुरू किया गया। लेकिन होमरूल लीग की स्थापना पहले बाल गंगाधर तिलक ने 28 अप्रैल, 1916 को की थी, जबकि एनी बेसेन्ट ने अपनी होमरूल लीग की स्थापना 3 सितम्बर, 1916 को की थी।
एनी बेसेन्ट का जन्म 1847 में लंदन में हुआ था। 1867 में वे ब्रिटिश उग्र सुधारवादी एवं फेबियन समाजवादी आंदोलन से जुड़ गई। उनके सहयोगियों में ब्रैडले, सिडनी वेब, जॉर्ज बर्नार्ड शॉ और ग्राहम वैलेस जैसे व्यक्ति शामिल थे। 1914 में श्रीमती एनी बेसेन्ट पूर्णत: शैक्षणिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकलापों से अपनी दिशा बदलकर राजनीति की ओर मुड़ीं और उसी वर्ष उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर भारतीय राजनीति में प्रवेश किया, जिसका स्पष्ट लक्ष्य था–आंग्ल भारतीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाना। इसीलिए बढ़ते भारतीय असंतोष और क्रांतिकारी गतिविधियों के प्रसार को देखते हुए उन्होंने यही उचित समझा कि इस असंतोष से निकास की वैधानिक व्यवस्था की जाए और उन्होंने ब्रिटिश शासकों से भारत को स्वराज दे देने की अपील की, ताकि संघर्ष की स्थिति टल जाए और आंग्ल–भारतीय संबंध मजबूत बन सके।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams