हुमायूं द्वारा लड़े गए चार प्रमुख युद्ध सही क्रम में करें?
(A) चौसा, देवरा, कन्नौज, सरहिंद
(B) देवरा, कन्नौज, चौसा, सरहिंद
(C) सरहिंद, देवरा, चौसा, कन्नौज
(D) देवरा, चौसा, कन्नौज, सरहिंद
Answer : देवरा, चौसा, कन्नौज, सरहिंद
Explanation : हुमायूं द्वारा लड़े गये प्रमुख युद्धों का विवरण इस प्रकार है–देवरा का युद्ध–जौनपुर की ओर अग्रसर हुमायूं की सेना एवं महमूद लोदी की सेना के बीच अगस्त 1532 ई. में देवरा नामक स्थान पर हुआ इसमें महमूद की पराजय हुई। चौसा का युद्ध–26 जून, 1539 ई. को हुमायूं एवं शेर खां की सेनाओं के मध्य गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित चौसा नामक स्थान पर हुआ। यह युद्ध हुमायूं अपनी कुछ गलतियों के कारण हार गया। चौसा के युद्ध में सपफल होने के बाद शेर खां ने अपने को शेरशाह की उपाधि से सुसज्जित किया। कन्नौज का युद्ध विलग्राम या कन्नौज में लड़ा गया, इस लड़ाई में हुमायूं के साथ उसके भाई हिन्दाल एवं अस्करी भी थे, फिर भी पराजय ने हुमायूं का पीछा नहीं छोड़ा। यह युद्ध 17 मई, 1540 को लड़ा गया। सरहिंद का युद्ध 22 जून, 1555 को हुआ इस संघर्ष में अफगान सेना का नेतृत्व बैरम खां ने किया, इसमें हुमायूं को सफलता मिली।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams