हुमायूँ के लड़े प्रमुख युद्ध कौन से है?

हुमायूं द्वारा लड़े गए चार प्रमुख युद्धों का तिथि अनुसार सही क्रम अंकित करें, युद्ध-स्थलों के नाम नीचे अंकित हैं :
(A) चौसा, देवरा, कन्नौज, सरहिन्द
(B) देवरा, कन्नौज, चौसा, सरहिन्द
(C) सरहिन्द, देवरा, चौसा, कन्नौज
(D) देवरा, चौसा, कन्नौज, सरहिन्द

Answer : देवरा, चौसा, कन्नौज, सरहिन्द

हुमायूं द्वारा लड़े गये प्रमुख युद्धों का विवरण इस प्रकार है-देवरा का युद्ध-जौनपुर की ओर अग्रसर हुमायूं की सेना एवं महमूद लोदी की सेना के बीच अगस्त 1532 ई. में देवरा नामक स्थान पर हुआ इसमें महमूद की पराजय हुई। चौसा का युद्ध-26 जनू, 1539 ई. को हुमायूं एवं शेर खां की सेनाओं के मध्य गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित चौसा नामक पर हुआ। यह युद्ध हुमायूं अपनी कुछ गलतियां के कारण हार गया। चौसा के युद्ध में सफल होने के बार शेर खां ने पअने को शेरशाह की उपाधि से सु​जज्जित किया। कन्नौज का युद्ध विलग्राम या कन्नौज में लड़ा गया, इस लड़ाई में हुमायूं के साथ उसके भाई हिन्दाल एवं अस्करी भी थे, फिर भी पराजय ने हुमायूं का पीछा नहीं छोड़ा। यह युद्ध 17 मई, 1540 को लड़ा गया। सरहिन्द का युद्ध 22 जून, 1555 को हुआ इस संघर्ष में अफगान सेना का नेतृत्व बैरम खां ने किया, इसमें हुमायूं को सफलता मिली।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Humayun Ke Lade Pramukh Yudh Kaun Se Hai