हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(A) बराकर नदी
(B) स्वर्ण रेखा
(C) उत्तरी कोयल
(D) दक्षिणी कोयल

Answer : स्वर्ण रेखा

Explanation : हुंडरू जलप्रपात स्वर्ण रेखा नदी पर स्थित है। यह नदी भी छोटानागपुर के पठारी भू-भाग से रांची जिले के नगड़ी गांव से बहती हुई ओडिशा में प्रवेश करती है। रांची जिले से बहती हुई स्वर्णरेखा पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रवेश करती है। यहां से यह ओडिशा राज्य में चली जाती है। यह रांची से 28 कि.मी. उत्तर-पूर्व दिशा में हुंडरू जलप्रपात बनाती है, जहां से यह 320 फीट की ऊंचाई से गिरती है। राढू (रांची) इसकी सहायक नदी है, जो होरहाप से निकलकर सिल्ली से दक्षिण तोरांग रेलवे स्टेशन से दक्षिण-पश्चिम में मिलती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hundru Jalprapat Kis Nadi Par Sthit Hai