आईबीएम (IBM) के सीईओ कौन है?

(A) वर्जिनिया रोमेट्टी
(B) डॉ. अरविंद कृष्ण
(C) आबिद अली नीमचवाला
(D) अरुण कुमार

Answer : डॉ. अरविंद कृष्ण

Explanation : आईबीएम (IBM) के सीईओ डॉ. अरविंद कृष्ण है। आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ. अरविंद कृष्ण को इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (आईबीएम) का नया सीईओ 31 जनवरी 2020 को नियुक्त किया गया। डॉ. अरविंद ने वर्ष 1985 में आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। वर्तमान में वह आईबीएम यूएस में क्लाउड एंड कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हैं। आईबीएम में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैसी तकनीक के पीछे डॉ. अरविंद का ही मुख्य रोल है। डॉ. अरविंद इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियर्स के वरिष्ठ सदस्य होने के साथ ही साथ न्यूयॉर्क हॉल ऑफ साइंस न्यासी बोर्ड के सदस्य हैं।

अरविंद कृष्णा के पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से स्नातक की डिग्री है। वहीं उरबाना-चैंपेन (Urbana-Champaign) में इलिनोइस विश्वविद्यालय से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। कृष्णा 1990 में आईबीएम से जुड़े थे। बता दें कि अब सात वैश्विक कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के हो गए हैं। आईबीएम के अलावा सुंदर पिचाई गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ हैं। इसके अलावा भारतीय मूल के सत्या नजेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। वहीं शांतनू नारायण एडोबी के, अजयपाल सिंह बंगा मास्टरकार्ड के, राजीव सूरी नोकिया के और वसंत नरसिम्हन नोवार्तिस के सीईओ हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी कौन क्या है
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ibm Ke Ceo Kon Hai