इब्नबतूता किस देश का निवासी था?

(A) वेनिस
(B) जेनेवा
(C) स्पेन
(D) उत्तरी अफ्रीका

Question Asked : RAS/RTS (Pre) Opt. History 2008, CGPSC Pre Exam 2020

Answer : मोरक्को (उत्तर-अफ्रीका)

Explanation : इब्नबतूता मोरक्को (उत्तर-अफ्रीका) का निवासी था। इब्नबतूता एक विद्वान-अफ्रीकी यात्री था, इसके पूर्वजों का व्यवसाय नाजियों का था। यह मुसलमान यात्रियों में सबसे महान् था, यह अपनी यात्रा के दौरान भारत में भी आया था। यह तुगलक वंश के शासक मुहम्मद तुगलक (1325-51 ई.) के शासन काल में भारत आया था। यह उसके दरबार में 8 वर्ष तक रहा था। सुल्तान ने उसे दिल्ली के प्रधान काजी के पद पर नियुक्त किया था तथा उसे राजदूत बनाकर चीन भी भेजा था। अंतत: वह 1353 ई. में स्वदेश पहुंच गया। उसने अपना यात्रा विवरण अरबी भाषा में लिखा, जो 'रेहला' नाम से विख्यात है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ibn Battuta Kis Desh Ka Nivasi Tha