इब्सा का मुख्यालय कहाँ है?

(A) न्यूयॉर्क
(B) पेरिस
(C) जेनेवा
(D) कोई मुख्यालय नहीं है

Answer : कोई मुख्यालय या स्थायी कार्यकारी सचिवालय नहीं है

Explanation : इब्सा का कोई मुख्यालय या स्थायी कार्यकारी सचिवालय नहीं है। अमेरिका और यूरोपीय संघ के दबदबे वाली विश्व आर्थिक व्यवस्था में विकाशील देशों के हितों की रक्षा के लिए ब्राजीलिया घोषणा पत्र के द्वारा भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका का इब्सा (IBSA-India, Brazil, South Africa) संगठन 6 जून, 2003 में बना। इब्सा का अपना कोई संविधान नहीं है ब्राजीलिया घोषणा तथा इब्सा की गतिविधियों के आधार पर उद्देश्य स्पष्ट होते हैं। सितंबर 2006 में ब्राजील में इसका प्रथम शिखर सम्मेलन हुआ। चौथा इब्सा सम्मेलन अप्रैल 2011 को, इब्सा का 5वां शिखर सम्मेलन प्रिटोरिया (दक्षिण अफ्रीका) में संपन्न हुआ था। छठवां शिखर सम्मेलन 2013 में नई-दिल्ली में संपन्न हुआ। इसका सातवां सम्मेलन भी 2015 में नई-दिल्ली में संपन्न हुआ। इब्सा का आठवां सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के डरबन में संपन्न हुआ। धातव्य है कि प्रत्येक इब्सा देश आने वाले वर्षों में इब्सा निधि में प्रतिवर्ष कम से कम 1 मिलि​यन डॉलर का योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन इब्सा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ibsa Ka Mukhyalay Kahan Hai