इफको (IFFCO) क्या है?

What is IFFCO

फर्टिलाइजर सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको (IFFCO) की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी और इसका उद्देश्य था खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करा। इसी उद्देश्य के साथ इफको के आज देश में 5 प्लान्ट हैं। इफको के साथ देशभर के 4 करोड़ से ज्यादा किसान सीधे जुड़े हुए हैं। ये किसान कंपनी की 36,000 से ज्यादा कोऑपरेटिव सोसायटीज़ के सदस्य हैं। किसानों को फायदा देने और पर्यावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता के चलते इफको ने देशभर में 36 लाख से ज्यादा नीम के पेड़ लगाए हैं। JIFCO, Omifco, KIT के साथ साझेदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कंपनी ने उपस्थिति दर्ज करा दी है। 2017-2018 वित्तीय वर्ष में इफको ने 84.79 लाख मीट्रिक टन फर्टिलाइजर्स का उत्पादन किया जिसका टर्नओवर 20,788 करोड़ रहा। इंटरनैशनल फर्टिलाइजर असोसिएशन और इंटरनैशनल कोऑपरेटिव अलायंस में इफको की मजबूत पोजिशन में है। IFFCO ने फर्टिलाइज़र ऐंड एग्रो केमिकल सेक्टर में नंबर 1 की पोजिशन बरकरार रखी है। इफको लगातार फर्टिलाइजर ऐंड एग्रो केमिकल सेक्टर की 500 फॉर्चून कंपनियों में अपनी नंबर 1 की जगह बनाए हुई है। वहीं भारत में फॉर्चून 500 कंपनियों में इफको 68वें स्थान पर थी। टॉप-100 लिस्ट में जगह बनाने वाली यह देश की इकलौती कोऑपरेटिव कंपनी है।

Useful for Exams : SBI Probationary Officer (PO)
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : iffco kya hai