इंडिया गेट किसने बनाया था?
(A) हरबर्ट बेकर
(B) फ्रेडरिक गिबरड
(C) एलिजाबेथ लुटियन
(D)सर एडविन लुटियंस
Answer : सर एडविन लुटियंस (Edwin Lutyens)
Explanation: इंडिया गेट सर एडविन लुटियंस ने बनाया था। यह स्मारक नई दिल्ली में राजपथ मार्ग पर स्थित है, जो भारत की विरासत के रूप में जाना जाता है। इसका डिजाइन सर एडविन लुटियंस द्वारा किया गया था। इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से 12 फरवरी 1931 को पूरा हुआ था। इंडिया गेट की ऊंचाई 42 मीटर है और इसे बनाने में 10 साल लगे थे। शुरूआत में इस स्मारक का नाम ‘ऑल इंडिया वॉर मेमोरियल’ रखा गया था। इसे उन 90000 सैनिकों की स्मृति में बनाकर तैयार किया गया जो प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में ब्रिटिश सेना की तरफ से लड़े थे। 10 फरवरी, 1912 को ड्यूक ऑफ कनॉट ने अखिल भारतीय युद्ध स्मारक (इंडिया गेट) की नींव डाली थी। 26 जनवरी 1972 को इंडिया गेट मेहराब के नीचे दिसंबर 1971 के भारत पाक युद्ध में मारे गये भारतीय जवानों के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि के रूप में एक और स्मारक अमर जवान ज्योति जोड़ दिया गया। यह ज्योति शहीदों की स्मृति में सदैव प्रज्वलित रहती है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams