इंडियन ओपिनियन अखबार किसने शुरू किया?

(A) लाला हरदयाल
(B) महात्मा गांधी
(C) सुभाषचन्द्र बोस
(D) एनी बेसेन्ट

Question Asked : Bihar Police Sub-Inspector Pre. Exam 2019

Answer : महात्मा गांधी

Explanation : इंडियन ओपिनियन अखबार महात्मा गांधी ने शुरू किया। इंडियन ओपिनियन पत्रिका के प्रथम सम्पादक मनसुखलाला थे। गांधीजी जब दक्षिण अफ्रीका में थे तब उन्हें उनके एक मित्र मदनजीत मिले और यह प्रस्ताव उनके सामने रखा कि 'द इंडियन ओपिनियन' नाम का एक समाचार-पत्र निकाला जाए। गांधीजी को यह विचार अच्छा लगा। वर्ष 1904 में समाचार-पत्र शुरू कर दिया गया। मनसुखलाल को इसका सम्पादक बनाया गया। गांधीजी ने बहुत उदारतापूर्वक अखबार के लिए अपनी कमाई से भी धनराशि देकर सहायता की थी। 'इंडियन ओपिनियन' का उद्देश्य था दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को स्वतन्त्रत जीवन का महत्व समझाना। इसी के द्वारा उन्होंने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन का प्रचार भी प्रारम्भ किया। द इंडियन ओपिनियन समाचार-पत्र वर्ष 1915 तक अस्तित्व में था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indian Opinion Akhbar Kisne Shuru Kiya