इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां है?

(A) दिल्ली
(B) भोपाल
(C) लखनऊ
(D) कोलकाता

Answer : भोपाल

Explanation : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में है। इसकी स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। इस संग्रहालय का उद्देश्य भारत के विशेष संदर्भ में मानव तथा संस्कृति के विकास के इतिहास को प्रदर्शित करना है। यह संग्रहालय भोपाल की शामला की पहाड़ियों पर 200 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है जहाँ 32 पारंपरिक एवं प्रागैतिहासिक चित्रित शैलाश्रय है। यह संग्रहालय भारत ही नहीं अपितु एशिया में मानव जीवन को महत्व देने के लिए बनाया गया विशालतम संग्रहालय है। इसमें भारतीय परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन के कालक्रम को देखा जा सकता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indira Gandhi Manav Sangrahalaya Kahan Hai