इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

(A) अप्रतिम सैन्य प्रदर्शन के लिए
(B) गांधीवादी तौरतरीकों से काम करने के लिए
(C) समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य के लिए
(D) आर्थिक सुधारों के लिए

Answer : समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य के लिए

Explanation : इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के क्षेत्र में दिया जाता है। ‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ (Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development)प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। यह सुनिश्चित करने के लिए भी सम्मानित किया जाता है कि वैज्ञानिक खोजों का उपयोग मानवता के विकास और स्वतंत्रता के दायरे को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। साल 2021 को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ‘प्रथम’ (Pratham) संस्था को दिया गया है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indira Gandhi Shanti Puraskar Kis Kshetra Mein Diya Jata Hai