इंडियन ओपिनियन पत्रिका के प्रथम संपादक थे?

(A) महात्मा गांधी
(B) मनसुखलाल नजर
(C) गोपाल कृष्ण गोखले
(D) रास बिहारी बोस

Answer : मनसुखलाल नजर

Explanation : इंडियन ओपिनियन पत्रिका के प्रथम संपादक मनसुखलाल नजर थे। जबकि यंग इंडिया और हरिजन के संपादक महात्मा गांधी थे। महात्मा गांधी ने 1894 ई. में दक्षिण अफ्रीका में नटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना की और 'इंडियन ओपिनियन' नामक एक समाचार-पत्र शुरू किया। गांधीजी 1901 में जोहासंवर्ग वकालत करने गए और डरवन के निकट एक 'फीनिक्स फार्म' स्थापित किया। 'सत्याग्रह' का सर्वप्रथम प्रयोग उन्होंने 1906 में किया था, जब उन्होंने ट्रांसवाल विधायिका के द्वारा पारित, 'भारतीयों के लिए पंजीकरण प्रमाण-पत्र' लेने को आवश्यक करने वाले कानून का विरोध किया था। उनके द्वारा एक 'टॉलस्टाय फार्म' का भी निर्माण करवाया गया। 1909 में गांधी जी ने 'हिंद स्वराज' नामक पुस्तक लिखी, जिसमें स्वराज की विस्तृत व्याख्या की। गांधी जी ने अपने विचारों को 'इंडियन ओपिनियन' नामक अपने पत्र के द्वारा लोगों तक पहुंचाया, जो कि 1903 ई. में शुरू हुआ था।
Tags : इंडियन ओपिनियन महात्मा गांधी यंग इंडिया हरिजन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indiyan Opiniyan Patrika Ke Pratham Sampaadak The