इंद्रधनुष में बीच का रंग कौन सा होता है?

(A) नारंगी
(B) हरा
(C) पीला
(D) लाल

Answer : हरा

Explanation : इंद्रधनुष में बीच का रंग हरा होता है। हरा रंग इंद्रधनुष में चौथे नंबर पर आता है। हरा रंग दया, हरियाली और शांति का प्रतीक माना जाता है। हरे रंग को प्रकृति का रंग भी कहा जाता है। इंद्रधनुष में सात रंग होते है, ये क्रम हैं- बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल। इसमें सबसे ऊपर लाल रंग होता है और सबसे आखिरी बैंगनी रंग होता है। बता दे कि इंद्रधनुष; प्रकाश के परावर्तन, अपवर्तन और पानी की बूंदों में प्रकाश के विक्षेपण के कारण बनता है। इंद्रधनुष में सात रंगों का स्पेक्ट्रम चाप (arc) के आकार में हमें आकाश में दिखाई पड़ता है।
Tags : प्रकाशिकी भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indradhanush Mein Beech Ka Rang Kaun Sa Hota Hai