इंटरपोल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(A) लंदन
(B) फ्रांस
(C) बॉन
(D) मांट्रियल

Answer : लियोन, फ्रांस (Lyon, France)

Explanation : इंटरपोल (INTERPOL) का मुख्यालय लियोन, फ्रांस में स्थित है। इंटरपोल जिसका पूरा नाम अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (The International Criminal Police Organization) है और यह अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल का गठन 7 सितम्बर 1923 में किया गया था। इसकी स्थापना के पीछे मुख्य उद्येश्य दुनिया की पुलिस को इतना सक्षम बनाना है कि पूरी दुनिया रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन सके। इंटरपोल की स्थापना का सबसे पहला विचार 1914 में मोनाको में आयोजित पहली अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस कांग्रेस में हुआ था। वर्तमान में 190 देश इंटरपोल के सदस्य है। इंटरपोल का पहला मुख्यालय वर्ष 1923 में वियना (ऑस्ट्रिया) में बनाया गया था। और बाद में इसे वर्ष 1989 में लियोन (फ्रांस) स्थानांतरण कर दिया गया था। भारत वर्ष 1938 को इंटरपोल का सदस्य बना था।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन फ्रांस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Interpol Ka Mukhyalay Kahan Sthit Hai