ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म कब हुआ था?

(A) 16 जुलाई, 1822
(B) 26 सितंबर, 1820
(C) 29 सितंबर, 1825
(D) 29 जुलाई, 1891

Answer : 26 सितंबर, 1820 को

Explanation : ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को पश्चिमी मेदिनीपुर जिला में हुआ था। ईश्वरचंद विद्यासागर के बचपन का नाम ईश्वरचंद्र बन्दोपाध्याय था वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक थे, महान दार्शनिक, समाजसुधारक और लेखक थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर का बचपन बेहद गरीबी में बीता था अपनी शुरुआती पढ़ाई उन्होंने गांव में रहकर ही की जब वह 6 वर्ष के थे पिता के साथ कलकत्ता (कोलकाता) आ गए थे, उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के कारण उन्हें विभिन्न संस्थानों द्वारा कई छात्रवृत्तियां प्रदान की गई थीं, वे उच्चकोटि के विद्वान् थे उनकी विद्वता के कारण ही उन्हें 'विद्यासागर' की उपाधि दी गई थी, पुरुष प्रधान समाज में ईश्वरचंद्र विद्यासागर ऐेसे व्यक्ति थे, जो महिलाओं और लड़कियों के हक में कार्य करते थे, उनकी आवाज महिलाओं और लड़कियों के हक लिए उठती थीं। अपनी सहनशीलता, सादगी तथा देशभक्त के लिए प्रसिद्ध और एक शिक्षाशास्त्री के रूप में ईश्वरचंद्र विद्यासागर का निधन 29 जुलाई, 1891 को कलकत्ता में हो गया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ishwar Chandra Vidyasagar Ka Janm Kab Hua Tha