ईश्वर चंद्र विद्यासागर के माता पिता का नाम क्या था?

(A) कमला देवी और रामकांतो राय
(B) भगवती देवी और ठाकुरदास बंदोपाध्याय
(C) सुनीता देवी और गंगाधर रामचंद्र
(D) कमला देवी और ठाकुरदास बंदोपाध्याय

Answer : भगवती देवी और ठाकुरदास बंदोपाध्याय

Explanation : ईश्वर चंद्र विद्यासागर के माता पिता का नाम भगवती देवी (Bhagavati Devi) और ठाकुरदास बंदोपाध्याय (Thakurdas Bandyopadhyay) था। उनका जन्म 26 सितंबर, 1820 को पश्चिमी मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल में एक गरीब परिवार में हुआ था। ईश्वरचंद विद्यासागर के बचपन का नाम ईश्वरचंद्र बंदोपाध्याय था। वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक थे, महान दार्शनिक, समाजसुधारक और लेखक थे। ईश्वरचंद्र विद्यासागर का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। गांव के स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद वह अपने पिता के साथ कोलकाता आ गए थे। वह चीजों को जल्दी सीख लिया करते थे। पढ़ाई में अच्छे होने की वजह से उन्हें कई संस्थानों से छात्रवृत्तियां मिली थीं। वह काफी विद्वान थे जिसके कारण उन्हें विद्यासागर की उपाधि दी गई थी। विद्यासागर विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे। शास्त्रीय प्रमाणों से उन्होंने विधवा विवाह को वैध प्रमाणित किया। उन्होंने तत्कालीन सरकार के सामने एक याचिका देकर विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए कानून बनाने की मांग की। उन्हीं के प्रयासों से साल 1856 में विधवा-पुनर्विवाह कानून पारित हुआ। उन्होंने अपने इकलौते पुत्र का विवाह एक विधवा से ही करवाया था। अपनी सहनशीलता, सादगी तथा देशभक्त के लिए प्रसिद्ध और एक शिक्षाशास्त्री के रूप में ईश्वरचंद्र विद्यासागर का निधन 29 जुलाई, 1891 को कलकत्ता में हो गया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी ईश्वर चंद्र विद्यासागर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ishwar Chandra Vidyasagar Ke Mata Pita Ka Naam Kya Tha