ईश्वर चंद्र विद्यासागर को विद्यासागर की उपाधि किसने दी?

(A) महात्मा गांधी
(B) संस्कृत कॉलेज
(C) महात्मा ज्योतिबा फुले
(D) सुभाष चंद्र बोस

Answer : संस्कृत कॉलेज

Explanation : ईश्वर चंद्र विद्यासागर को विद्यासागर की उपाधि संस्कृत कॉलेज ने दी थी। क्योंकि उन्होंने अनेक कष्टों एवं बाधाओं को पार करते हुए 1841 ई. में 21 वर्ष की आयु में संस्कृत विषय की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को बंगाल के मेदिनीपुर जिले के बीरसिंह गाँव में एक निर्धन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम भगवती देवी तथा पिता का नाम ठाकुरदास बंदोपाध्याय Tथा। ईश्वर चंद्र विद्यासागर का वास्तविक नाम ईश्वर चंद्र बंदोपाध्याय था। वे भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री व स्वतन्त्रता सेनानी थे। वे गरीबों व दलितों के संरक्षक माने जाते थे। उन्होंने स्त्री-शिक्षा और विधवा विवाह पर बहुत बल दिया। ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने 'मेट्रोपोलिस विद्यालय' सहित अनेकों महिला विद्यालयों की स्थापना कराई तथा 1898 ई. में 'बैताल पंचविशन्ति' नामक बांग्ला भाषा की प्रथम गद्य रचना का भी प्रकाशन किया। नैतिक मूल्यों के संरक्षक और शिक्षाविद् विद्यासागर का मानना था कि अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के ज्ञान का समन्वय करके ही भारतीय और पाश्चात्य परम्पराओं की श्रेष्ठता को प्राप्त किया जा सकता है। अपनी सहनशीलता, सादगी तथा देशभक्त के लिए प्रसिद्ध और एक शिक्षाशास्त्री के रूप में ईश्वरचंद्र विद्यासागर का निधन 29 जुलाई, 1891 को कलकत्ता में हो गया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी ईश्वर चंद्र विद्यासागर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ishwar Chandra Vidyasagar Ko Vidyasagar Ki Upadhi Kisne Di