जहाँगीर की किस रानी ने जहर खाकर आत्महत्या की?
(A) हरखा बाई
(B) मानबाई
(C) जोधपुर बेगम
(D) जेब-उन-निशा
Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2009]
सलीम अथवा जहांगीर का पहला विवाह 1585 ई. के अजमेर के राजा भगवान दास की पुत्री और मानसिंह की बहन मानबाई से हुआ था। इसी पत्नी से खुशरो का जन्म हुआ। सलीम का दूसरा विवाह उदयसिंह (मारवाड़) की पुत्री जगत् गोंसाई (जोधाबाई) के साथ हुआ था। इसी से खुर्रम का जन्म हुआ था। मानबाई को सलीम ने 'शाहबेगम' का पद प्रदान किया था। मानबाई ने 1604 ई. में अपने पुत्र खुशरो के पित्-भक्ति-हीन व्यवहार से आंतरिक अवसाद में जाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से जहांगीर पर इतना प्रभाव पड़ा कि उसने चार दिनों तक भोजन पानी का स्पर्श तक नहीं किया। जहांगीर के अंत:पुर में कुल 800 स्त्रियां थीं।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams