जायफल फल है या बीज?

(A) फल
(B) बीज
(C) फल और बीज दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : बीज

Explanation : जायफल एक बीज होता है। मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। जायफल का वानस्पतिक नाम Myristica fragrans है, संस्कृत में इसे जातीफल कहते है। जायफल या मीरीस्टिका फ्रेगरैन्स् एक सदाबहार वृक्ष है जो इंडोनेशिया का मूल है। यह चीन, ताइवान, मलेशिया, ग्रेनाडा, केरल, श्रीलंका, और दक्षिणी अमेरिका में खूब पैदा होता है। मिरिस्टिका का फल आकार में लगभग छोटे आडू जैसा होता है और इसके अंदर मेवे के आकार का आकार का बीज होता है, जिसे जायफल कहते हैं। जायफल का वृक्ष समुद्रतट से 400-500 फुट तक की ऊंचाई पर उष्णकटिबंध की गरम तथा नम घाटियों में पैदा होता है।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jaiphal Fal Hai Ya Beej