जैव विविधता शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

(A) रेमंड एफ. डैसमैन
(B) एडवर्ड विल्सन
(C) वाल्टर जी. रोजेन
(D) कार्ल मोबिअस

Answer : वाल्टर जी. रोजेन (Walter G. Rosen)

Explanation : जैव विविधता (Bio-Diversity) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम वाल्टर जी. रोजेन ने 1985 में किया था। य​द्यपि संकल्पनात्मक रूप से इस शब्द का प्रयोग प्रथम बार प्रसिद्ध कीट वैज्ञानिक विल्सन (E.O. Wilsion) ने 1986 में जैविक विविधता पर अमेरिकन फोरम के लिए प्रस्तुत प्रतिवेदन में किया। उन्होंने राष्ट्रीय संसाधन परिषद को जैविक विविधता (Biological Diversity) की जगह जैव विविधता शब्द का सुझाव दिया। तभी से यह शब्द एक संकल्पना के रूप में जैव-वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों, राजनीतिज्ञों आदि द्वारा विस्तृत रूप से अपनाया गया। बता दे कि जैविक विविधता (Biological Diversity) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम रेमंड एफ. डैसमैन ने 1968 में किया था।

जैव-विविधता के तीन प्रमुख प्रकार होते हैं –
1. अनुवांशिक जैव-विविधता : इस विविधता से अभिप्राय है कि एक ही प्रजाति में पायी जाने वाली एक ही जाति के मध्य विभिन्नता। जैसे यूरोप में गोरे लोग जबकि एशिया में पीत-वर्ण के लोग।
2. प्रजातीय जैव-विविधता : प्रजातियों के मध्य पायी जाने वाली विविधता को प्रजातीय जैव-विविधता की संज्ञा देते हैं। जैसे चारों ओर वृक्षों, पौधों, झाड़ियों और विविध प्रकार के जीव जंतुओं का पाया जाना।
3. पारिस्थितिकी जैव-विविधता : विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्न प्रकार के जीवों की उपलब्धता ही पारिस्थितिकी जैव-विविधता कहलाती है। जैसे राजस्थान में ऊँट की अधिकता।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jaiv Vividhata Shabd Ka Prayog Sarvapratham Kisne Kiya Tha