जल चक्र किससे नियंत्रित होता है?

(A) घास स्थल
(B) वन
(C) प्लवक
(D) उपरिरोही

Question Asked : BPSC EXAM 2019

Answer : वन

Explanation : जल चक्र वन से नियंत्रित होता है। वन में जीव-जंतु निवास करते हैं। वनों का प्रभाव कार्बन चक्र व ऑक्सीजन चक्र पर भी पड़ता है। वन CO2 की उचित मात्रा वातावरण में बनाये रखते है। वन वातावरण में जल चक्र को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण कार्य करते है। जल चक्र (Water Cycle) दरअसल हाइड्रोजन-चक्र वातावरण, भूमि, महासागर तथा पृथ्वी के मध्य एक जलीय चक्र है। पृथ्वी से समुद्रों तथा अन्य जल स्रोतों से जल वाष्पित होकर वातावरण में पहुंचकर बादलों के रूप में संघनित होता है, जहां से वह पृथ्वी के धरातल पर वर्षा, ओलावृष्टि तथा हिमपात द्वारा पुनः वापस लौटता है। इस जल का कुछ भाग पौधों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है, कुछ भाग बहकर नदियों में व नदियों से पुनः समुद्र तक पहुंच जाता है तथा कुछ भाग भूमि से रिसकर पृथ्वी के अंदर तक जाकर भूमिगत जल-स्रोत के रूप में संग्रहित हो जाता है। इस प्रकार वातावरण में हाइड्रोजन-चक्र चलता रहता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jal Chakra Kisse Niyantrit Hota Hai