जनता का जनता के लिए जनता के द्वारा शासन किसका कथन है?
(A) अब्राहम लिंकन
(B) थॉमस जेफर्सन
(C) जॉर्ज वाशिंगटन
(D) जॉन एफ. कैनेडी
Explanation : लोकतंत्र, जनता का जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। यह कथन अब्राहम लिंकन का है। अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। ये रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख थे। उन्होंने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट अमेरिकी गृह युद्ध से उबारा तथा अमेरिका में दास प्रथा का अंत किया। लोकतंत्र शब्द का शाब्दिक अर्थ 'लोगों का शासन' होता है। लोकतंत्र यानि जनता का तंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है। यह शब्द लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक राज्य दोनों के लिये प्रयुक्त होता है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : पंचायती राज संस्थान
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams