जापान के कौन से नगर रेशम उत्पादन केंद्र है?

(A) टोकियो
(B) क्योटो
(C) ओसाका
(D) उपयुक्त सभी

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : जापान के टोकियो, नागोया, कोबे, क्योटो तथा ओसाका नगर रेशम उत्पादन केंद्र है। यहां कोयो (Cocoon) से रेशम का धागा निकाला जाता है। फुकुई तथा ईशिकावा नगर भी रेशमी वस्त्र उत्पादन के प्रमुख केन्द्र हैं। जापान स्टेपुल धागे के उत्पादन में विश्व में प्रथम तथा फिलामेंट धागे के उत्पादन में विश्व में द्वितीय स्थान पर है। फिलामेंट धागे के उत्पादन में संयुक्त राज्य अमरीका का प्रथम स्थान है। फिलामेंट धागे से निर्मित रेशमी कपड़ा ही जापान का गौरव है। जापान विश्व में सबसे अधिक कच्चे रेशम का निर्यात करता है। कच्चे रेशम के साथ ही साथ जापान रेशमी वस्त्रों के निर्यात में विश्व में प्रथम स्थान पर है। जापान में यह उद्योग पहले तो कुटीर उद्योग के रूप में चलता था परन्त वर्तमान में इस उद्योग में भी बड़ी-बड़ी मशीनों का प्रयोग होता है।

भारत में रेशम का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य कर्नाटक है। कर्नाटक में हर साल औसतन लगभग 8,200 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन होता है। इसके बाद जम्मू तथा कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, असम तथा पंजाब राज्य प्रमुख रेशम उत्पादक राज्य हैं।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Japan Ke Kaun Se Nagar Resham Utpadan Kendra Hai