जापान के प्रधानमंत्री का क्या नाम है?

(A) यूकियो हातोयामा
(B) जूनीचीरो कोईजूमी
(C) शिंजो अबे
(D) फ़ुमिओ किशिदा

Answer : फ़ुमिओ किशिदा (Fumio Kishida)

Explanation : जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री का नाम फ़ुमिओ किशिदा (Fumio Kishida) है। जापान की संसद ने 4 अक्टूबर 2021 को उन्हें जापान नया 100वां प्रधानमंत्री चुना था। उन्होंने योशिहिदे सुगा का स्थान लिया। सुगा और उनकी कैबिनेट ने सितंबर 2020 में पद संभालने के महज एक साल बाद इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीकों और संक्रमण के बावजूद ओलंपिक खेलों के आयोजन पर अडिग रहने के चलते सुगा की लोकप्रियता में कमी आई और उन्हें केवल एक साल पद पर रहने के बाद ही इस्तीफा देना पड़ा।

सनद रहे कि जापान के पूर्व विदेश मंत्री फ़ुमिओ किशिदा ने सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद का चुनाव जीता था।किशिदा ने जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री शिंजो आबे के अधीन 2012 से 2017 तक देश के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह जापान की प्रतिनिधि सभा के भी मेंबर हैं। किशिदा को राजनीति विरासत में मिली है। उनका जन्म 29 जुलाई 1957 को हिरोशिमा के मिनामी के एक बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके परिवार में पिता और दादा दोनों ही राजनीति में सक्रिय थे।

किशिदा ने अपने पिता और दादा के नक्शेकदम पर चलते हुए पहली बार 1993 में राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया था। उन्होंने 2012-17 के बीच एलडीपी के नीति प्रमुख और बाद में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया, जिसके दौरान वह रूस और दक्षिण कोरिया के साथ सौदेबाजी के लिए जिम्मेदार थे। वह लंबे समय से परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के समर्थन में रहे हैं और इसे "अपने जीवन का काम" कहते हैं। उन्होंने 2016 में एक ऐतिहासिक यात्रा पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को हिरोशिमा लाने में मदद की थी।
Tags : जापान जापान के प्रधानमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Japan Ke Pradhan Mantri Ka Kya Naam Hai