जापान की राजधानी क्या है?

What is the Capital of Japan

(A) चीन
(B) बैंकॉक
(C) दुशान्बे
(D) टोक्यो

Answer : टोक्यो (Tokyo)

जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) है। जापान विश्व का सबसे पूर्वी देश होने के कारण 'उगते सूर्य का देश' कहा जाता है। जापान की सभ्यता, संस्कृति और समाज विश्व के अन्य देशों से बिल्कुल अलग है। यहां के समाज में सजातीयता बहुत अधिक है अर्थात् जापान में कुल आबादी 99% जापानी है। जापान में मुख्यत: चार द्वीप-होन्शु (227,414 वर्ग किमी.) होकाइडो (78,073 वर्ग किमी) क्यूशू (36,554) तथा शिकोकू (18,256 वर्ग किमी) हैं। इसका समुद्र तट 26,600 किमी. लंबा है। इसके प्रमुख बन्दरगाह याकोहामा, कोबे, नागोया तथा ओसाका हैं। इस प्रकार जापान विश्व का प्रथम और एकमात्र देश है जिसने परमाणु विध्वंस झेला है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा 6 अगसत, 1945 को हिरोशिमा तथा 9 अगसत, 1945 को नागासाकी को परमाणु बम गिराकर नष्ट कर देने के बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया और युद्ध रुक गया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जापान ने आधुनिकीकरण, उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में आश्चर्यजनक प्रगति की है।
Tags : जापान टोक्यो विश्व के देश विश्व के देशों की राजधानी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Japan Ki Rajdhani Kya Hai