जवाहर सागर जल विद्युत परियोजना किस नदी पर स्थित है?

(A) नर्मदा नदी
(B) चंबल नदी
(C) ताप्ती नदी
(D) माही नदी

Answer : चंबल नदी

Explanation : जवाहर सागर जल विद्युत परियोजना चंबल नदी पर स्थित है। चंबल परियोजना मध्य प्रदेश की पहली बहुउद्देशीय नदी परियोजना है। मध्य प्रदेश व राजस्थान की इस संयुक्त परियोजना का आरम्भ वर्ष 1954 में हुआ, जिसके अंतर्गत गांधी सागर योजना, राणा प्रताप बांध एवं जवाहर सागर बांध का निर्माण किया गया है। चंबल नदी की कुल लंबाई 9651 कि.मी. है। यह नदी इंदौर जिले की महू तहसील के समीप स्थित जानापाव नामक पहाड़ी (854 मीटर ऊंचाई) से निकलकर उत्तर-पूर्व की ओर मध्य प्रदेश के धार, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर जिलों में बहती हुई राजस्थान के बूंदी, कोटा और धौलपुर में बहती है, फिर पूर्वी भाग में बहती हुई इटावा (उत्तर प्रदेश) से 38 कि.मी. दूर यमुना नदी में जा मिलती है।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jawahar Sagar Jal Vidyut Pariyojana Kis Nadi Par Sthit Hai