जय जवान जय किसान का नारा किसने दिया?

(A) चौधरी चरण सिंह
(B) महात्मा गांधी
(C) लाल बहादुर शास्त्री
(D) हाब्स

Answer : लाल बहादुर शास्त्री

Explanation : जय जवान जय किसान का नारा लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। उनका यह नारा जवान एवं किसान के श्रम को दर्शाता है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद भारत आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका था। 1964 में लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री समय में देश में खाद्यान संकट उत्पन्न हो गया। उसी दौरान 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हुआ। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के हमलों का जोरदार जवाब दिया। भारत ने छह सितंबर को पंजाब फ्रंट खोला और भारतीय सैनिक बरकी तक जा पहुंचे, लाहौर अब दूर नहीं था। भारतीय सेना लाहौर के हवाई अड्डे पर हमला करने को बिल्कुल तैयार थी। इससे घबराकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को लाहौर से निकालने के लिए कुछ समय के युद्धविराम की अपील की।

उस समय भारतीय अमेरिका से पीएल-480 स्कीम के तहत मिलने वाला लाल गेहूं खाने के लिए बाध्य थे। अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने शास्त्री जी से कहा कि अगर युद्ध नहीं रुका, तो गेहूं का निर्यात बंद कर दिया जाएगा। इस पर शास्त्री जी ने कहा, बंद कर दीजिए गेहूं देना। इसके बाद अक्तूबर, 1965 में दशहरे के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में शास्त्री जी ने देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों से एक दिन का उपवास रखने की अपील की। साथ ही, कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए उन्होंने पहली बार 'जय जवान-जय किसान' का नारा दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी लाल बहादुर शास्त्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jay Jawan Jay Kisan Ka Naara Kisne Diya