जयपाल किस वंश का था?
(A) चंदेल वंश
(B) हिंदू शाही वंश
(C) प्रतिहार वंश
(D) परमार वंश
Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 1994]
हिंदू शाही राज्य पहला महत्वपूर्ण हिंदू राज्य चिनाब नदी से हिंदूकुश तक फैला हुआ था और काबुल उसमें सम्मिलित था। इस राजवंश ने 200 वर्षों तक अकेले ही अरब आक्रमण का सफलतापूर्वक सामना किया था। किंतु अंत में इसके शासकों को अफगानिस्तान (काबुल सहित) छोड़ने पर बाध्य होना पड़ा और उदभाण्डपुर अथवा बैहंद को उन्होंने राजधानी बनाया। दसवीं शताब्दी में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय जयपाल यहां का शासक था। अपने राज्य की भौगोलिक स्थिति के कारण जयपाल को गजनवी के प्रथम आक्रमणि को सहना पड़ा। 27 नवंबर, 1001 ई. के दिन पेशावर के निकट जयपाल एवं महमूद से युद्ध हुआ जिसमें जयपाल की पराजय हुई। जयपाल इस अपमान को सहन न कर सका अंत में उसने अपने को चिता में भस्म कर लिया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams