Jharkhand GK | झारखंड सामान्य ज्ञान 2023 प्रश्नोत्तरी

Jharkhand GK 2023 | झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : जो छात्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JPSC, ग्रामीण बैंक, SSC, Jharkhand Police Constable, Railway या अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी कर रहे है तो उनके लिए ये in Hindi झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पढना काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

1. झारखंड के किस स्थान पर शजा ने अपनी राजधानी स्थापित की थी? – राजमहल
2. झारखंड के खनिजों से होने वाली कुल आय का कितना प्रतिशत कोयला से प्राप्त होता है? – 75
3. झारखंड के गठन के बाद कितने नए जिलों का गठन किया गया? – छह
4. झारखंड के पहले कॉलेज का नाम क्या है? – संत कोलंबस कॉलेज
5. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे? – बाबूलाल मरांडी
6. झारखंड के पहले राज्यपाल कौन थे? – प्रभात कुमार
7. झारखंड के पहले साप्ताहिक पत्र ‘आर्यावर्त’ के संपादक कौन थे? – बालकृष्ण सहाय
8. झारखंड के पहले सुसंगठित एवं व्यापक जनजातीय विद्रोह का क्या नाम था? – कोल विद्रोह
9. झारखंड के प्रथम अशोक चक्र प्राप्तकर्ता कौन थे? – रणधीर वर्मा
10. झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष का क्या नाम है? – इंदर सिंह नामधारी
11. झारखंड के राजकीय वृक्ष का दरजा किस वृक्ष को प्राप्त है? – साल
12. झारखंड के विश्व विजेता बनने वाले प्रथम शतरंज खिलाड़ी का नाम क्या है? – दीप सेन गुप्ता
13. झारखंड के शुष्क पर्णपाती वनों में कौन– सी लताएँ घास मिलती हैं? – सवाई, पूँज, मोथा
14. झारखंड क्षेत्र का पहला नागरिक प्रशासक कौन था? – कैप्टन विल्किंसन
15. झारखंड क्षेत्र का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है? – ऐतरेय ब्राह्मण में
16. झारखंड क्षेत्र में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु अशोक ने किस धर्म अधिकारी को भेजा था? – रक्षित
17. झारखंड क्षेत्र में सर्वप्रथम किस पठान शासक का प्रवेश हुआ था? – शेरशाह सूरी
18. ‘झारखंड टूरिस्ट होम स्टे स्कीम’ की शुरुआत कब हुई थी? – 2009 ई.
19. झारखंड निवासी ललित मोहन राय का नाम किस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है? – चित्रकारी
20. दामोदर घाटी में मुख्य रूप से किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है? – लाल मिट्टी
21. दामोदर द्रोण किन दो पठारों के बीच द्रोण बनाता है? – राँची और हजारीबाग का पठार
22. दामोदर नदी का उद्गम किस पठार से होता है? – छोटानागपुर का पठार
23. दालमा अभयारण्य झारखंड के किस जिले में स्थित है? – पूर्वी सिंहभूम
24. दिल्ली के किस सुल्तान ने हजारीबाग में एक बड़े इलाके को जीतकर सतगाँव को राजधानी बनाया था? – फिरोज तुगलक
25. दिसंबर 2004 ई. से जुलाई 2009 ई. तक झारखंड में सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले राज्यपाल कौन थे? – सैयद सिब्ते रजी
26. दीवानी कानून संहिता किस वर्ष लागू की गई? – 1859 ई.
27. दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है? – मयूराक्षी
28. देवघर स्थित नौलखा मंदिर का निर्माण किस शासक ने करवाया था? – रानी चारूशिला
29. देवघर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर का निर्माण किस शासक ने कराया था? – पूरनमल
30. देश का सबसे बड़ा अर्थेन डैम कौन-सा है? – तेनुघाट (बोकारो)
31. देश के कुल कोयला उत्पादन में झारखंड की भागीदारी कितनी है? – 40 प्रतिशत
32. देश के कुल संचित कोयले के भंडार में झारखंड का प्रतिशत क्या है? – 36
33. देश घोषित करते हुए नागवंशियों की पुरानी राजधानी दोईसागढ़ में झंडा फहराया था? – जॉन बैपटिस्ट
34. देश में अनुसूचित जाति की जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का स्थान क्या है? – 14वाँ
35. देश में पायराइट उत्पादन में झारखंड का कौन-सा स्थान है ? – प्रथम
36. धनबाद किस रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है? – पूर्व-मध्य रेलवे, हाजीपुर
37. धनबाद जिले का कौन-सा औद्योगिक शहर एक सघन औद्योगिक संकुल है? – चिरकुंडा
38. धनबाद से अलग कर बोकारो जिले की स्थापना कब की गई थी? – 1991 ई.
39. ‘धुमकुड़िया’ किस जनजाति की सामाजिक संस्था है? – उरांव
40. नगर उंटारी स्थित श्री बंशीधर मंदिर का निर्माण किसने कराया था? – महारानी शिवमनी कुँवर
41. नगेसिया किस जनजाति का दूसरा नाम है? – किसान जनजाति
42. नतुउ नृत्य किसके द्वारा किया जाता है ? – पुरुष के द्वारा
43. नन्दन पहाड़ झारखंड के किस जिले में स्थित है? – देवघर
44. नवरतनगढ़ किस नागवंशी राजा ने बनवाया था? – देवशाह
45. नागवंशी परिवार का मुख्यालय दोईसा स्थानांतरित क्यों हुआ? – दोईसा युद्ध में पराजित होने के कारण
46. नागवंशी राजा ने सर्वप्रथम नवरत्न नामक पंचमंजिला भवन का निर्माण किस स्थान पर करवाया था? – दोईसा
47. नागवंशी राजाओं का शासन कब से आरंभ हुआ था? – 64 ई.
48. नागवंशी राजाओं की राजधानी सुतियांबे कहाँ स्थित है? – राँची
49. नीति आयोग द्वारा झारखंड के कितने जिलों की अति पिछड़े जिले के रूप में पहचान की गई है? – 19
50. नेतरहाट झारखंड के किस जिले में स्थित पर्यटन स्थल है? – लातेहार

51. पंचायत समिति का सर्वप्रमुख अधिकारी कौन होता है? – प्रमुख
52. पतरातू ताप विद्युत् गृह झारखंड के किस जिले में स्थित है ? – रामगढ़
53. पतरातू थर्मल विद्युत शक्ति गृह किस देश की तकनीकी सहायता से बना है? – रूस
54. पद्मश्री सम्मान से सम्मानित झारखंड के प्रथम आदिवासी का क्या नाम है? – जुएल लकड़ा
55. पद्मश्री से सम्मानित केदारनाथ साहू का संबंध किस नृत्य से है? – छऊ नृत्य
56. पलामू के किस चेरोवंशी शासक के शासन काल को ‘चेरो शासन के स्वर्ण युग’ के रूप में जाना जाता है? – मेदिनी राय
57. पलामू के चेरो वंश की स्थापना कब हुई? – 16वीं सदी
58. पलामू क्षेत्र के किस चेरो राजा को 1528 ई. में चंदेरी के युद्ध में हार का सामना करना पड़ा था? – मेदिनी राय
59. पलामू क्षेत्र में किसके नेतृत्व में 1857 ई. की लड़ाई लड़ी गई थी? – नीलांबर-पीतांबर
60. पलामू जिले का गठन कब हुआ था? – 2 जुलाई, 1928 ई.
61. पशु पर्व से संबंध रखने वाली चित्रकारी कौन-सी है? – सोहराय
62. पशुओं के सम्मान में मनाया जाने वाला त्योहार कौन-सा है? – सोहराय
63. पशुओं में नस्ल सुधारने व दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए किस वर्ष से ‘गोकुल ग्राम योजना’ चलाई जा रही है? – 2004 ई.
64. पहला नागवंशी राजा कौन था? – फणिमुकुट राय
65. पाँच परगना क्षेत्र में प्रचलित भाषा का क्या नाम है? – पंचपरगनिया
66. पांडे गणपत राय को कब फाँसी दी गई थी? – 21 अप्रैल, 1858 ई.
67. पारसनाथ अभयारण्य झारखंड में कहाँ स्थित है? – गिरिडीह
68. झारखंड में असहयोग आंदोलन की शुरुआत किस तरह हुई थी? – राँची हड़ताल से
69. पारसनाथ पहाड़ (श्रीसम्मेद जी) पर कितने जैन तीर्थंकरों ने निर्वाण प्राप्त किया था? – 20
70. पारसनाथ पहाड़ की ऊँचाई कितने मीटर है? – 1365 मीटर
71. पाल शासकों के समय बौद्ध धर्म का कौन-सा संप्रदाय झारखंड में फल– फूल रहा था? – वज्रयान
72. पालकोट अभयारण्य, गुमला की स्थापना कब की गई थी? – 1990 ई.
73. पालकोट आश्रयणी किस जिले में स्थित है? – गुमला
74. पालकोट राजमहल कहाँ स्थित है? – गुमला
75. पालकोट राजमहल किस नागवंशी राजा के कार्यकाल में बनवाया गया? – रघुनाथ शाह
76. ‘पालना डैम’ झारखंड की किस नदी पर निर्मित है? – स्वर्णरेखा
77. पुराणों के अनुसार झारखंड का कौन-सा मंदिर अंतिम संस्कार का स्थल माना जाता है? – बैद्यनाथ मंदिर
78. ‘पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम’ का शुभारम्भ झारखंड के किस जिले से किया गया? – राँची
79. पूर्व मध्य काल में निर्मित टाँगीनाथ मंदिर (शिव मंदिर) झारखंड के किस जिले में स्थित है? – गुमला में
80. पोरहाट के किस राजा ने 1857 ई. के सिपाही विद्रोह में विद्रोहियों का साथ दिया था? – अर्जुन सिंह
81. प्यारे केरकेट्टा किस जनजातीय भाषा के रचनाकार थे? – खड़िया
82. प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने कब इलाहाबाद में दरबार लगाकर महारानी विक्टोरिया का घोषणा-पत्र पढ़ा था? – 1 नवंबर, 1858 ई.
83. प्रसिद्ध ‘टैगोर हिल’ कौन-से शहर की सरहद पर स्थित है? – राँची
84. छोटानागपुर संथाल परगना आदिवासी सभा (1938 ई.) के संस्थापक कौन थे? –थियोडोर सुरीन
85. छोटानागपुर संयुक्त संघ, 1954 ई. की स्थापना किसने की थी? – सुखदेव महतो
86. जट-जटिन लोक नाट्य द्वारा किसके वैवाहिक जीवन को दर्शाया जाता है? – जट-जटिन
87. जतरा टाना भगत ने किस वर्ष शुद्धि आंदोलन की शुरुआत की थी? – 1914 ई.
88. जनगणना 2011 के अंतिम आँकड़ों के अनुसार झारखंड के किस जिले का लिंगानुपात सबसे कम है? – धनबाद

89. जनजाति आबादी के आधार पर झारखंड का देश में कौन-सा स्थान है? – चौथा
90. जनजातियों के प्रमुख देवता का क्या नाम है? – सिंगबोंगा
91. जनजातीय परामर्शी परिषद् के अध्यक्ष कौन होते हैं? – मुख्यमंत्री
92. जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का कौन-सा प्रमंडल सबसे छोटा है? – पलामू
93. जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का कौन-सा प्रमंडल सबसे बड़ा है? – उत्तरी छोटानागपुर
94. जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन– सा है? – राँची
95. जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड में कौन-सी जनजाति सर्वाधिक है? – संथाल
96. जपला किस उद्योग का एक प्रमुख केंद्र है? – सीमेंट
97. झारखंड पंचायती राज अधिनियम कब पारित हुआ? – 2001 ई.
98. झारखंड पार्टी (1950 ई.) के संस्थापक कौन थे? – जयपाल सिंह
99. झारखंड पार्टी का गठन जयपाल सिंह ने किस वर्ष किया था? – 1950 ई.
100. झारखंड बनते समय राज्य में कितने जिले थे? – 18

करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Jharkhand Gk In Hindi