झारखंड का प्रतीक चिन्ह क्या है?

(A) अशोक चक्र
(B) तीर कमान
(C) ताड़ का पेड़
(D) चार (J) अक्षरों के बीच अशोक चक्र

jharkhand

Answer : चार (J) अक्षरों के बीच अशोक चक्र

Explanation : झारखंड का प्रतीक चिन्ह चार (J) अक्षरों के बीच अशोक चक्र है। इसे अमिताभ पांडे द्वारा तैयार किया गया था। लेकिन अब 29 दिसंबर 2019 को नई हेमंत सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में इसे बदलने का फैसला लिया गया है। हेमंत सरकार की कोशिश है कि नये लोगो में राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक मिले। इसके लिए लोगों से सुझाव भी मांगे गये हैं। बता दें कि 15 नवम्बर, 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड नया राज्य बना था। झारखंड की राजधानी रांची और उपराजधानी दुमका है। लेकिन हेमंत सरकार अब मेदिनीनगर, चाईबासा और गिरिडीह को भी नई उपराजधानी बनाने पर विचार कर रही है।
Tags : झारखंड झारखंड प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jharkhand Ka Pratik Chinh