झारखंड का सबसे बड़ा डैम कौन सा है?

(A) मैथन बाँध
(B) गेतलसूद डैम
(C) कोनार नदी
(D) बोकारो नदी

Answer : गेतलसूद डैम

Explanation : झारखंड का सबसे बड़ा गेतलसूद डैम है। यह झारखंड की राजधानी रांची में स्थित ओरमांझी नामक स्थान पर एक कृत्रिम जलाशय है। गेतलसूद बांध सुवर्णरेखा नदी पर स्थित है। इसे 1971 में खोला गया था। सुवर्णरेखा नदी एक बरसाती नदी है जो वर्षाकाल में यह पानी से भरी रहती है। इसकी सुनहरी रेत में सोना मिलने की संभावना के कारण ही इसे 'स्वर्णरेखा' नदी कहा जाता है। यद्यपि इससे सोना प्राप्त नहीं होता, क्योंकि यह रेत के कणों में अल्पांश ही होता है। पठारी भाग की चट्टानों वाले प्रदेश से प्रवाहित होने के कारण स्वर्ण रेखा नदी तथा इसकी सहायक नदियाँ गहरी घाटियों तथा जलप्रपातों का निर्माण करती हैं। यह राँची से 28 कि.मी. उत्तर-पूर्व दिशा में हुंडरू जलप्रपात बनाती है, जहाँ से यह 320 फीट की ऊँचाई से गिरती है।
Tags : मुख्यमंत्री
Related Questions
Web Title : Jharkhand Ka Sabse Bada Dam Kaun Sa Hai