झारखंड का उच्च न्यायालय देश का कौन सा न्यायालय है?

(A) 18वां न्यायालय
(B) 19वां न्यायालय
(C) 20वां न्यायालय
(D) 21वां न्यायालय

Answer : 21वां न्यायालय

Explanation : झारखंड का उच्च न्यायालय देश का 21वां न्यायालय है। झारखंड के पहले मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता थे। इनका कार्यकाल 5 दिसंबर, 2000 से 7 मार्च, 2003 तक रहा था। झारखंड राज्य का गठन स्वतंत्र भारत के 28वें राज्य के रूप में 15 नवंबर, 2000 को हुआ तथा प्रथम राज्यपाल के रूप में प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त प्रभात कुमार की नियुक्ति झारखंड के प्रथम मुख्य सचिव बी.एस. दबे ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी 'वारंट ऑफ एपॉइंटमेंट' पढ़कर की। झारखंड उच्च न्यायालय वर्ष 2000 में बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के अधीन स्थापित किया गया। यह रांची में स्थित है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jharkhand Ka Uchch Nyayalay Desh Ka Kaun Sa Nyayalay Hai