झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री कौन थे?

(A) लालू प्रसाद यादव
(B) रघुवर दास
(C) मुलायम सिंह यादव
(D) राबड़ी देवी

Answer : रघुवर दास

Explanation : झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री रघुवर दास थे। झारखंड के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में इनका कार्यकाल 28 दिसम्बर, 2014 से 28 दिसम्बर, 2019 तक रहा था। इनका जन्म 3 मई, 1955 को जमशेदपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम चमन राम है। इन्होंने अपने जीवन की शुरूआत टाटा स्टील में एक श्रमिक के रूप में की थी। इन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन का जमशेदपुर में सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। इस आंदोलन के समय इन्हें गया जेल में रखा गया था। राज्य गठन के समय बाबूलाल मरांडी की सरकार में ये श्रम एवं नियोजन मंत्री बनाये गए थे। अर्जुन मुंडा सरकार में इन्हें भवन निर्माण विभाग मंत्री बनाया गया था।
Tags : मुख्यमंत्री
Related Questions
Web Title : Jharkhand Ke Pahle Gair Adivasi Mukhyamantri Kaun The