झारखंड के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

(A) रामा जोइस
(B) सैय्यद सिब्ते राजी
(C) वेद मारवाह
(D) प्रभात कुमार

Question Asked : Jharkhand PCS Pre. 2013

Answer : प्रभात कुमार

Explanation : झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार थे। उनका कार्यकाल 15 नवंबर, 2000 से 3 फरवरी, 2002 तक रहा। प्रभात कुमार का जन्म 5 अक्तूबर, 1940 को इलाहाबाद में हुआ। ये अप्रैल, 1998 से अक्तूबर, 2000 तक भारत के मंत्रिमंडलीय सचिव पद है। उत्तर प्रदेश कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी रहे प्रभात कमार ने 40 वर्ष तक सरकारी सेवा में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार भी रहे और राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण में मुख्य भूमिका का निर्वहन किया। राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने वाटर शेड प्रबंधन एवं आदिम जनजाति विकास पर विशेष ध्यान दिया। ये एक अच्छे लेखक भी हैं तथा प्रशासन की गुणवत्ता पर इनके लेख हमेशा प्रकाशित होते रहते हैं। ये इंडियन सोसायटी ऑफ ऑथर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jharkhand Ke Pratham Rajyapal Kaun The